फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अवैध आइसक्रीम रेहड़ियों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 50 रेहड़ियां जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम ने शनिवार सुबह सेक्टर-20 में अवैध रूप से सार्वजनिक स्थानों पर आइसक्रीम बेचने वाले रेहड़ी संचालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। सुबह सात बजे शुरू हुई कार्रवाई में 50 अवैध रेहड़ियां जब्त कर अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने प्रवर्तन सब इंस्पेक्टरों की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से अभियान चलाया। सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर कारोबार कर रहे विक्रेताओं की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। नगर निगम के अनुसार अभियान का उद्देश्य फुटपाथ और सड़कें अतिक्रमण मुक्त रखना, पैदल यात्रियों व वाहन चालकों की आवाजाही सुगम बनाना तथा शहर में स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें