फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नगर निगम ने पार्किंग व्यवस्था सुधारी, अब पीली वर्दी में दिखने लगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के 71 पेड पार्किंग स्थल बुधवार से बदले-बदले नजर आए। इन पार्किंग में पर्ची काट रहे कर्मचारी अब पीली वर्दी पहने हुए हैं और उनके गले में आईडी कार्ड है। इसके अलावा नगर निगम ने अब सभी पार्किंग में क्यूआर कोड से भी पेमेंट करने की सुविधा दी है ताकि पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पहुंचे लोगों का अनुभव बेहतर हो सके।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से बताया गया कि शहरवासियों को बेहतर पार्किंग सुविधा मिले, इस वजह से कई बदलाव किए गए हैं। निगम ने जना स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के साथ समझौता किया है। लोग अब 71 पेड पार्किंग स्थलों में क्यूआर कोड स्कैनर के माध्यम से पार्किंग शुल्क का भुगतान कर सकेंगे, जिन्हें एमसी चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर-5, 7, 8, 9, 17, 20, 22, 26, 34, 35, 43, मनीमाजरा और चंडीगढ़ के मल्टीप्लेक्स आदि जगहों पर शुरू कर दिया गया है। हालांकि, इसके लिए पार्किंग के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। सभी पार्किंग स्थलों पर रेट की लिस्ट भी लगाई गई है ताकि लोग देख सकें। इसके अनुसार दो पहिया वाहनों के लिए सात रुपये और चार पहिया वाहनों (गैर वाणिज्यिक) के लिए 14 रुपये, एलसीवी/मिनी बस, सर्विस जीप/कैब/टैक्सी/थ्री व्हीलर के लिए 28 रुपये और टूरिस्ट बसों/एचसीवी के लिए 70 रुपये पार्किंग फीस है। यह व्यवस्था स्मार्ट पार्किंग के लिए नए टेंडर के सफल होने तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें