फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नगर आयुक्त ने किया मेयर के वार्ड का दौरा, लोग बोले-बंदर सबसे बड़ी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़। नगर आयुक्त अमित कुमार ने मंगलवार को मेयर हरप्रीत कौर बबला के वार्ड का दौरा किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों से समस्याएं जानी और अधिकारियों से जल्द इनका समाधान करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मेयर भी वहां मौजूद रहीं। लोगों ने बताया कि वार्ड में बंदरों की समस्या है। ये सुखाने के लिए डाले कपड़े फाड़ देते हैं। लोगों खासकर बच्चों और सीनियर सिटीजन में डर का माहौल है। इसके अलावा बाजारों में भी काफी दिक्कतें है। दौरे में सेक्टर-27, 28 और 29 में चल रहे विकास कार्यो की प्रगति का जायजा लिया गया। सेक्टर-28 में मेयर और कमिश्नर ने मार्केट में कार रिपेयर दुकानों के अवैध अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया। इसके अलावा जैस्मिन गार्डन की देखरेख, पेड़ों की मशीनरी प्रूनिंग, विभिन्न स्थानों से निर्माण सामग्री हटाने और मार्किट के सार्वजनिक शौचालयों को सुचारु रखने की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुराने पेड़ों की विशेष देखभाल करने का निर्देश


सेक्टर-27 में 50 से 100 वर्ष पुराने पेड़ों के संरक्षण और विशेष देखभाल का निर्देश दिया गया। इसके अलावा उनकी नियमित प्रूनिंग को कहा गया है। लोगों ने बताया कि बंदरों का उत्पात बहुत ज्यादा है। टर्टियरी ट्रीटेड पानी की अनियमित सप्लाई, पार्को के ओपन जिम उपकरणो की मरम्मत, साफ-सफाई कर्मियों को पार्क शौचालय में जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। बाजारों में टाइल्स की खराब होने की शिकायत भी सामने आई। इसके अलावा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर भी सवाल उठा। इन सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने की बात कही गई। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी और इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें