फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSG पर संशय बरकार, 20 को रिलीज के आसार

Sun, 18 Jan 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म एमएसजी ‘दी मैसेंजर ऑफ गॉड’ 20 जनवरी को रिलीज हो सकती है। फिलहाल सेंसर बोर्ड के ट्रिब्यूनल से फिल्म की रिलीजिंग का प्रमाण पत्र नही मिला है।
विज्ञापन


उधर फिल्म पर हरियाणा में रोक लगाने को लेकर सोमवार सुबह तीन प्रदेशों से हजारों सिख सिरसा पहुंचकर रोष प्रदर्शन करेंगे। सिखों के  प्रदर्शन के चलते जिला प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। डेरा प्रेमियों में भी फिल्म  के पोस्टर फाड़े जाने की घटना के बाद बेहद रोष है। इससे सिखों के रोष मार्च के दौरान डेरा प्रेमियों के साथ टकराव होने के आसार हैं।

जानकारी के अनुसार पंथक सेवा लहर एंव सिख धर्म प्रचारक संत बलजीत दादूवाल ने हरियाणा सरकार से एमएसजी ‘मैसेंजर ऑफ गॉड’ पर रोक लगाने की मांग को लेकर सिरसा में 19 जनवरी को रोष प्रदर्शन निकालने की घोषणा कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत दादूवाल ने बताया कि पंजाब सरकार ने डेरा मुखी की फिल्म पर रोक लगा दी है और हरियाणा सरकार को भी फिल्म पर रोक लगानी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें