फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद खेर को गिनाई शहर की चुनौतियां

Mon, 02 Jun 2014 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-18 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शहर की सांसद किरण खेर को पत्र भेजकर समस्याएं बताई।
विज्ञापन


एसोसिएशन के चेयरमैन पीसी सांघी ने सांसद को पत्र भेजकर कहा है कि शहर में अफसरशाही का माहौल है। प्रशासन की असफल कारगुजारी के कारण शहर का हर वर्ग किसी न किसी समस्या से जूझ रहा है।

सांघी का कहना है कि अब नवनियुक्त सांसद को पार्टी द्वारा दिए गए स्लोगन अच्छे दिन आ गए हैं को पूरा करना चाहिए। पत्र में कहा गया है कि शहर इस समय पानी और बिजली की किल्लत है।
विज्ञापन


शहर को 29 एमजीडी पानी और 50 मेगावाट बिजली की जरूरत है, ताकि गर्मी में शहरवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उनका कहना है कि शहर में ट्रैफिक जाम और पार्किंग की काफी दिक्कत है।
विज्ञापन


पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में सुधार की जरूरत है। सफाई व्यवस्था में भारी सुधार की जरूरत है। इसके साथ ही हाउसिंग बोर्ड के निवासी काफी लंबे समय से जरूरत के अनुसार बदलाव की मांग कर रहे हैं। उन्होंने राइट टू सर्विस एक्ट के साथ सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें