फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने मलोया कॉलोनी में ग्रीन बेल्ट का किया उद््घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सांसद किरण खेर ने रविवार को मलोया कॉलोनी में ग्रीन बेल्ट का उद्घाटन किया। ग्रीन बेल्ट में सजावटी पौधों, रंगीन झाड़ियों के साथ ही पैदल ट्रैक, बच्चों के लिए खेल के उपकरण, व्यायामशाला और लोगों को बैठने के लिए बेंच लगाई गई हैं। 7.60 एकड़ भूमि पर निगम ने 80 लाख से निर्माण कराया है। इस मौके पर मेयर राजेश कालिया, चीफ इंजीनियर शैलेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर ने बताया कि ग्रीन बेल्ट के एक हिस्से को हर्बल पार्क के रूप में विकसित किया गया है। इसमें औषधीय पौधे लगे हैं। ग्रीन बेल्ट में लोगों को घूमने के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। जहां बच्चे भी खेल सकेंगे। सांसद ने मलोया में पटियाला की राव और आउटर फिरनी रोड के बीच खुली जगह में विकास कार्यों का नींव पत्थर रखा। मेयर ने बताया कि 34 लाख रुपये की लागत से यहां पैदल ट्रैक और सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा मलोया गांव और कुम्हार कॉलोनी में पेवर ब्लॉक लगाने के लिए भी सांसद ने नींव पत्थर रखा। मेयर ने कहा कि 1.94 करोड़ की लागत से सीएंडडी वेस्ट प्लांट से 80 मिमी मोटे पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। मेयर ने बताया कि सभी कार्य छह माह में पूरे हो जाएंगे।
दोपहर में पानी सप्लाई का भी किया उद्घाटन
सांसद ने रविवार को दोपहर में पानी सप्लाई का औपचारिक उद्घाटन किया। सोमवार से लोगों को दोपहर में भी पानी मिलेगा। अब तक लोगों को सुबह और शाम तीन-तीन घंटे पानी मिल रहा था। अब दोपहर में साढ़े बारह बजे से ढाई बजे तक पानी मिलेगा। वहीं सुबह छह से 9 बजे तक और शाम को छह से 9 बजे तक पानी सप्लाई होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें