फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सांसद डॉ. अमर सिंह का पीएमओ को पत्र, धान की फसल पर 25,000 प्रति एकड़ मुआवजा मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हलवारा। श्री फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र सौंप कर बाढ़, बारिश, हल्दी, सुंडी रोग और तेला पड़ जाने के कारण धान की फसल के नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की। शनिवार को दिए अपने मांग पत्र के जरिये उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि पंजाब के किसानों की गंभीर आर्थिक स्थिति पर तत्काल ध्यान दें। डॉ. सिंह ने कहा कि पंजाब के किसान जो पूरे देश को अन्न प्रदान करते हैं, इस बार खराब मौसम की वजह से गहरे संकट में हैं। पत्र में सांसद डॉ अमर सिंह ने प्रधानमंत्री से निवेदन किया है कि किसानों को उनके नुकसान की भरपाई के लिए 25,000 प्रति एकड़ का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य की लगभग 20 प्रतिशत कृषि भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई है और 25-30 प्रतिशत पैदावार भी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें