फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सांसद की मांग-सिख का अपमान करने वाले कर्मचारियों पर करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने रविवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से आग्रह किया है कि एक सिख यात्री को अपमानित करने वाले एयर इंडिया के कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को यात्रियों की आस्था के प्रतीकों का उल्लंघन न करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री को लिखे एक पत्र में सांसद ने बताया कि तमिलनाडु के एक सिख यात्री जीवन सिंह को नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के कर्मचारियों ने उस समय अपमानित और प्रताड़ित किया जब वह बुधवार को सिंगापुर के लिए उड़ान में सवार होने वाले थे। उन्होंने बताया कि जीवन सिंह ने 2023 में सिख धर्म अपनाया था और एयर इंडिया के कर्मचारियों ने उन्हें कथित रंग रूप के आधार पर अपमानित और प्रताड़ित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें