फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बुलेट की टक्कर से मौत के बाद उमेश के घर में मातम, यूपी के गांव में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-28 स्थित पेट्रोल पंप पर काम करने वाले दड़वा के उमेश कुमार की हादसे में मौत के बाद से उनके घर में मातम का माहौल है। उनकी पत्नी और बच्ची का रो-रो कर बुरा हाल है। उमेश के माता-पिता यूपी के सुल्तानपुर में रहते थे, मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार हुआ। वह काम खत्म कर रविवार शाम करीब चार बजे पेट्रोल पंप से घर की तरफ जा रहे थे। उमेश को एक बुलेट चालक ने टक्कर मार दी थी। सोमवार तड़के जीएमसीएच-32 में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुलेट नंबर के आधार पर उसके चालक का पता लगाया गया, जिसकी पहचान अवनीतजोत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

रवि प्रकाश निवासी हाउस नंबर- 615 गैस कॉलोनी गांव दड़वा ने बताया कि उसका भाई उमेश कुमार सेक्टर-28 में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करता था। वह शादीशुदा था और उसकी एक छोटी बेटी है। रविवार शाम को ड्यूटी खत्म कर वह साइकिल से घर आ रहा था। इसी दौरान जब वह पंप से निकलकर सेक्टर-28 में गरचा लाइट प्वाइंट के नजदीक पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में आए बुलेट सवार ने उसे टक्कर मार दी। उमेश साइकिल से उछलकर काफी दूर सड़क पर गिरा और उसके सिर पर गहरी चोट आई। सूचना पाते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लहूलुहान हालत में घायल को सेक्टर-32 अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन सोमवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बुलेट चालक के खिलाफ बीएनएस एक्ट-125, 281 के तहत औद्योगिक क्षेत्र थाने में मामला दर्ज किया गया है।

साइकिल सवार उमेश को टक्कर मारने के बाद बुलेट सवार मौके से फरार हो गया। गंभीर घायल की अवस्था में उमेश को सेक्टर-32 के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बुलेट सवार के खिलाफ केस कर लिया और मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उमेश कुमार के माता-पिता यूपी के सुल्तानपुर में रहते थे, इसलिए यहां से उनके शव को ले जाया गया और बुधवार को गांव में उनका अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें