फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने दिया शहीद बेटे को कंधा, 5 साल के बेटे ने किया सैल्यूट

Wed, 26 Sep 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Martyred Commando Sandeep Singh
विज्ञापन
भारतीय सेना के लांस नायक संदीप सिंह सोमवार को कश्मीर में एक मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। वीरगति पाने से पहले पैरा कमांडो संदीप सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए 3 आतंकवादियों को मार गिराया। 
विज्ञापन


पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले संदीप सिंह 4 पैरा कमांडो टीम के साथ तंगधार सेक्टर में सर्च ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे। एक गोली उनके माथे पर लगी और वे शहीद हो गए। मंगलवार को उनके पैतृक गांव कोटलाखुर्द में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

मंगलवार को गुरदासपुर के गांव कोटलाखुर्द में लांस नायक संदीप सिंह की शहादत पर हर आंख नम थी। तिरंगे में लिपटी उनकी पार्थिव देह को मां कुलविंदर कौर ने कंधा दिया। उन्होंने आतंक को पनाह देने वाले पड़ोसी मुल्क को यह संदेश दिया कि हिंदुस्तान की माताओं के कंधों में इतनी ताकत है कि वे अपने शहीद बेटे को कंधा देकर श्मशान ले जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें