मनीमाजरा। शांति नगर गली नंबर-11 के बाहर सड़क पर बाहर देर शाम 7 बजे के बाद युवक ने एक महिला और उसकी बेटी को तेजधार हथियार से हमला घायल कर घायल कर दिया। बताया जा रहा कि बेटी रिंपी (27) के सिर पर चाकू जैसे हथियार लगने से 14 टांके लगे हैं। जबकि मां गुरजीत कौर (47) के चेहरे पर पर वार किए हैं। घायल मां-बेटी को मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में ले जाए गया। वहां उनकी हालात गंभीर होने पर जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि घटना को गुरदासपुर पंजाब के मलकीत सिंह ने अंजाम दिया है। सूत्रों के अनुसार मनीमाजरा पुलिस ने मलकीत सिंह को हिरासत में लिया है लेकिन अभी पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस जांच में जुटी है कि युवक ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया है।