फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue in Chandigarh: कूलर फैला रहा सबसे ज्यादा डेंगू, चेकिंग अभियान में सामने आई हकीकत

Tue, 20 Sep 2022 02:27 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में डेंगू के मरीजों की संख्या 135 पर पहुंच गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि पिछले वर्षों में भी लगातार शहर में डेंगू के कारण स्थिति बेहद गंभीर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग बचाव के लिए व्यापक स्तर पर राहत व बचाव कार्य के साथ कार्रवाई भी कर रहा है। जांच के दौरान मलेरिया विभाग के कर्मचारी घरों और व्यावसायिक स्थलों पर डेंगू के लारवा की तलाश में जुटे हुए हैं। विभाग की ओर से सितंबर में किए गए चेकिंग अभियान में चौंकाने वाली हकीकत सामने आई है। पता चला है कि सबसे ज्यादा डेंगू के लारवा कूलर में पनप रहे हैं। विभाग ने महज 17 दिनों में 1,58,683 कूलरों की जांच की, जिसमें 5661 में डेंगू के लारवा मिले हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि हफ्ते में दो से तीन बार कूलरों का पानी बदलें ताकि लारवा न पनप पाए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या 135 पर पहुंच गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि पिछले वर्षों में भी लगातार शहर में डेंगू के कारण स्थिति बेहद गंभीर रही है। ऐसे में लोगों से बचाव के लिए मच्छरों को नष्ट करने के उपाय करने की सलाह दी जा रही है। वहीं लोगों को कार्रवाई का डर दिखाकर भी मच्छरों पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

मलेरिया विभाग को यहां मिले डेंगू के लार्वा

घरों की जांच             6,34,962
कूलर की जांच           1,58,683
कूलर मिले पॉजिटिव       5661
कंटेनर की जांच          10,08,201
कंटेनर मिले पॉजिटिव      2900
ओवरहेड टैंक की जांच   4,04,207
ओवरहेड टैंक पॉजिटिव    179
फ्रीज ट्रे की जांच           1650
फ्रीज ट्रे मिले पॉजिटिव       60
 

मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए मलेरिया विभाग राहत व बचाव कार्य कर रहा है। वहीं अस्पताल और सभी सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।  - यशपाल गर्ग, स्वास्थ्य सचिव

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें