फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली आएंगे पीएम मोदी: पांच स्तरीय होगी सुरक्षा व्यवस्था, 7500 से ज्यादा अधिकारी व जवान रहेंगे तैनात

Sat, 20 Aug 2022 12:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रधानमंत्री के मोहाली में कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि फिलहाल उनकी किसी जनसभा के आयोजन की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अगस्त को मोहाली आगमन के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंधों की तैयारियां लगभग मुकम्मल कर ली हैं। इन तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को पुलिस के उच्चाधिकारियों की एक मीटिंग बुलाई है। फिलहाल पंजाब पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए क्षेत्र में 7500 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान तैनात करने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


यह सुरक्षा व्यवस्था 3 से 5 लेयर की होगी। इसमें किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना आज्ञा प्रवेश पर रोक रहेगी। इसके अलावा क्षेत्र में 5 किलोमीटर के दायरे में धारा 144 लगाने का भी फैसला लिया गया है।

पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री के दौरे के समय भारी सुरक्षा चूक हुई थी। इसके कारण प्रधानमंत्री को बीच रास्ते से ही दिल्ली लौटना पड़ा था। अब राज्य सरकार और पंजाब पुलिस इसी बात को यकीनी बनाने में लगी है कि प्रधानमंत्री का दौरा सुखद और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो। प्रधानमंत्री के मोहाली में कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि फिलहाल उनकी किसी जनसभा के आयोजन की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें