फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: पठानकोट में पागल कुत्ते का आतंक जारी, दो दिन में 70 से अधिक लोगों को नोचा

Thu, 19 Mar 2020 07:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

पठानकोट में पागल कुत्ते का आतंक दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार देरशाम तक सिविल अस्पताल में 56 लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। गुरुवार सुबह से दोपहर तक 16 और लोग पहुंचे। कुल मिलाकर दो दिन में 70 से अधिक लोगों को उस कुत्ते ने काटा है। यह आंकड़ा उन लोगों का है जिन्होंने सिविल अस्पताल से इलाज करवाया। 

विज्ञापन


प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाने वालों को मिलाकर आंकड़ा और बढ़ सकता है। वहीं, निगम अधिकारियों को पागल कुत्ता नहीं मिल पाया। उनका कहना है कि कुछ लोगों ने कुत्ते को मार दिया है। गौरतलब है कि बुधवार को इस कुत्ते ने सात किमी के दायरे में पड़ते 12 से अधिक मोहल्लों के 72 लोगों को काटा था। इनमें अधिकतर बच्चे और बुजुर्ग थे।

6 महीने में 2700 से अधिक डॉग बाइट के केस
मौजूदा समय में केवल शहरी सड़कों पर ही 5 से 7 हजार से अधिक कुत्ते घूम रहे हैं। ज्यादातर मोहल्लों में झुंड बनाकर घूमते दिखाई देते हैं। रोजाना 12-15 लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। पिछले 6 महीनों की बात की जाए तो 2700 के करीब लोग सिविल अस्पताल से ही एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवा चुके हैं। वहीं प्राइवेट अस्पतालों का डाटा मिलाया जाए तो आंकड़ा बढ़ सकता है।

4.80 लाख रुपये में स्ट्रे डॉग स्ट्रलाइजेशन का टेंडर जारी किया गया है। जालंधर की फर्म सभी लावारिस कुत्तों की नसबंदी करेगी। जानकारी मिली है कि कुछ लोगों ने उक्त पागल कुत्ते को मार दिया है। सोमवार से काम शुरू करवाया जाएगा। -डॉ. एनके सिंह, हेल्थ अफसर, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें