फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर 40 से अधिक खिलाड़ियों और कोचों को सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन (सीओए) ने संजय गांधी एजुकेशनल सोसाइटी के सहयोग से 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। इसमें एसोसिएशन की ओर से 40 से अधिक खिलाड़ियों और कोचों को सम्मानित किया गया। संजय गांधी एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष रंजन सेठी ने कहा कि शीर्ष खिलाड़ियों और कोचों को सम्मानित कर प्रतिष्ठित खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले चंडीगढ़ के खिलाड़ियों को मंगलवार को सेक्टर-32 एसडी कॉलेज में सम्मानित किया गया। इस मौके पर यूटी निदेशक खेल सौरभ अरोड़ा मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बजाज, जीजीडीएसडी कॉलेज प्रिंसिपल अजय शर्मा, पंजाब के पूर्व डीजीपी चंद्रशेखर, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता (मुक्केबाजी) शिव सिंह और ओलंपियन (शॉट पुट) बलविंदर सिंह धालीवाल शामिल थे।
विज्ञापन

इन्हें किया सम्मानित

-चंडीगढ़ एथलेटिक एसोसिएशन के आयुष रेखी, हर्ष रावत व शिरीन अहलूवालिया व सिमरन कौर के साथ कोच मनिंदर सिंह।

- चंडीगढ़ बास्केटबॉल एसोसिएशन से संजू, गौरव सिंह, आयुषी सिंह अर्पिता व कोच नितिन सहारण।

- चंडीगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के कृष्ण पाल ,सावन गिल व निधि , रचिता दुबे, कोच विकास दहिया।

- चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के मुकुल पंवार, गुरनाज सिंह ग्रेवाल, नंदिनी, वेदिका के साथ कोच अंकुर खन्ना।

-चंडीगढ़ जूडो एसोसिएशन के संयम चौधरी, फरदीन, सपना, दिव्यांशी मिगलानी व कोच विवेक ठाकुर और बामन सिंह।

- चंडीगढ़ कबड्डी एसोसिएशन के मनिंदर, विक्की, शिवानी, महिम के साथ कोच मोहानी और रमेश।

-चंडीगढ़ सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के सुमित शर्मा, इरा सिंगल व कोच राजेश शर्मा।

-चंडीगढ़ टेबल टेनिस एसोसिएशन के प्रीतीश सूद, विशाल गर्ग, वाणी शर्मा और नेहा सिंह।

- चंडीगढ़ वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के गुरकरन सिंह, परमवीर सिंह, वंशिता वर्मा, देविका के साथ कोच करणवीर सिंह बुट्टर।

- चंडीगढ़ खो-खो एसोसिएशन गोपाल, हरि राम व पवित्र, मनीषा कोच सोमवीर।

- चंडीगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन से सनवीर सिंह व खुशी व कोच हरिंदर सिंह।

-चंडीगढ़ रोइंग एसोसिएशन के अजीत कुमार, साहिल मोदगिल, ईशा मौर्य, दिविका एस नायर और कोच दीपक कुमार सिंह।

- चंडीगढ़ तीरंदाजी एसोसिएशन के गुरमेहर ग्रेवाल, दिव्यांश कुमार, गुंचा अश्री और तजिंदर कौर।

-चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन से अकुल मलिक, रिजुल सैनी, जृष्णा शर्मा, निमर कौर विर्क, भुवन सेठी और कोच विवेक शर्मा।

- चंडीगढ़ नेटबॉल स्पोर्ट्स प्रमोशन एसोसिएशन के राहुल यादव, अंशुल राणा व नंदिनी, चेतना व कोच विकास कल्याण।

- चंडीगढ़ कराटे एसोसिएशन के अभिषेक वर्मा, साहिल कुमार, संजना, स्नेहा व कोच संगीता राठौड़।

- एमेच्योर थ्रोबॉल एसोसिएशन के मनप्रीत सिंह, मुकेश कुमार, भाविया साहनी, पारुल व कोच कुशाल सिंह।

- योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के ईश्वर, विनय, मलिका, सिमरन व कोच मीनाक्षी ठाकुर।

-चंडीगढ़ मलखम एसोसिएशन के राहुल, रोहन, रिंकी, मुस्कान व कोच राजिंदर शर्मा।

- चंडीगढ़ कयाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन के रोहित कुमार, अर्जुन व ग्रुशा सेठी, अर्पिता मलिक व कोच अशोक मलिक।

- चंडीगढ़ सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के रोहित धीमान, आर्यन ठाकुर व कोच विजय कुमार।

-चंडीगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के अनिकेत, सुमन थापा व प्रीति सैनी, पिंकी व कोच बलप्रीत सिंह।

-चंडीगढ़ ताइक्वांडो एसोसिएशन के कृष्ण कुमार ,गौरव बत्रा व अर्शिता और आंचल अरोड़ा।

- चंडीगढ़ हैंडबॉल एसोसिएशन के मितुल, साहिल व काजल व नेहा व कोच गुरचरण सिंह।

- चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन के अनंत सिंह अहलावत और लखमेहर परदेसी।

-चंडीगढ़ साइक्लिंग एसोसिएशन के अक्षित सज्जन, जय डोगरा, रीत कपूर व कोच माइकल फ्रांसिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें