चंडीगढ़। गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी कुराली की ओर से आयोजित मेडिकल कैंप में 300 से अधिक मरीजों की जांच की गई। शिविर में पीजीआई के डॉ. संतोष कुमार सहित यूरोलॉजी और हड्डियों के विशेषज्ञों ने मरीजों को मुफ्त परामर्श दिया। जरूरत के अनुसार निशुल्क दवाइयां और जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। कैंप में ब्लड टेस्ट, प्रोस्टेट की जांच के लिए पीएसए और यूरोलॉजी संबंधी समस्याओं के लिए यूरोफ्लोमेट्री टेस्ट किए गए। आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को समय पर जांच और उपचार उपलब्ध कराना था।