फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारहवीं के लिए 20 हजार से अधिक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों में ग्यारहवीं में दाखिले के लिए वीरवार को आवेदन करने का अंतिम दिन था। शिक्षा विभाग के पास दाखिले के लिए कुल 20738 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसमें 17381 उम्मीदवार फॉर्म पूरा भरकर जमा कर चुके हैं। वहीं वीरवार तक कुल 18444 उम्मीदवारों ने आवेदन करने के साथ दाखिला शुल्क जमा करवा दिया है। जिन उम्मीदवारों ने वीरवार शाम तक दाखिला शुल्क जमा करवाया है, वे शुक्रवार शाम तक दाखिला फॉर्म भरकर जमा करवा सकते हैं। दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट 25 अगस्त को जारी की जाएगी। उस दिन उम्मीदवार अपने अंकों के आधार पर उन्हें आवंटित हुए स्कूलों की सूची देख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें