आज भी रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
ट्रेन नंबर 12460 अमृतसर-नई दिल्ली, 14682 जालंधर-नई दिल्ली, 12054 अमृतसर-हरिद्वार, 04652 अमृतसर-जयनगर, 19224 जम्मूतवी-अहमदाबाद, 22440 कटड़ा-नई दिल्ली, 22439 नई दिल्ली-कटड़ा आज रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 22706 जम्मूतवी-तिरूपति, 12716 अमृतसर-नांदेड़, 11058 अमृतसर-मुंबई, 12408 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी को अंबाला कैंट स्टेशन से चलाया जाएगा।
12014 जम्मूतवी-नई दिल्ली, 12318 अमृतसर-कोलकाता का संचालन लुधियाना और 12926 मुंबई-अमृतसर का संचालन चंडीगढ़ से किया जाएगा। ट्रेन नंबर 12920 कटड़ा-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और 12472 कटड़ा-मुंबई को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। 12029 व 12497 नई दिल्ली-अमृतसर का संचालन लुधियाना तक ही किया जाएगा।