चंडीगढ़। नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद चंडीगढ़ ट्रैफिक पहले से और ज्यादा मुस्तैद हो गई है। आए दिन नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों का ट्रैफिक पुलिस चालान काट रही है। सितंबर और अक्तूबर महीने में पुलिस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों से जेबरा क्रासिंग के कुल 10,111 चालान काट चुकी है। इसके बावजूद लोग नियमों की धज्जियां उड़ाने में कतरा नहीं रहे हैं। वहीं, बिना हेलमेट के 3881 चालान काटे गए हैं। इसके अलावा खतरनाक तरीके से वाहन मोड़ने के 3624 चालान कट चुके हैं।
इस साल जनवरी महीने में 20738 चालान काटे गए। फरवरी में 26137, मार्च में 30567, अप्रैल में 26565, मई 23945, जून 21703, जुलाई 24347, अगस्त 20628, सितंबर 15771 और अक्तूबर में अलग-अलग आफेंस के तहत कुल 24679 चालान काटे गए हैं।
नए नियम के बाद चालान में आई थी कमी
नए नियम लागू से पहले चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस औसतन 24 हजार के आसपास चालान काटती थी, लेकिन एक सितंबर से नया मोटर व्हीकल एक्ट नियम लागू होने के बाद से करीब 35 प्रतिशत तक चालान में कमी देखने को मिली थी। आला अधिकारियों की मानें तो अक्तूबर महीने में फेस्टिवल सीजन के चलते चालान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली।
इनके कटे सबसे ज्यादा चालान
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस सबसे ज्यादा जेबरा क्रासिंग, बिना हेलमेट, खतरनाक तरीके से वाहन मोड़ना, सवारी बिना हेलमेट, रांग पार्किंग, रांग पार्किंग व्हील क्लैंप, टैक्सी मीटर, रेड लाइट जंप समेत अन्य ट्रैफिक वायलेशन शामिल है।
सिंतबर और अक्तूबर के चालान
जेबरा क्रासिंग 10111
बिना हेलमेट 3881
खतरनाक मोड़ना 3624
सवारी बिना हेलमेट 3138
रांग पार्किंग 2826
रांग पार्किंग क्लैंप 1932
टैक्सी मीटर 1160
बिना लाइसेंस 1044
महिला बिना हेलमेट 999
टैक्सी बिना यूनिफार्म 967
सीट बेल्ट 967
रैश ड्राइविंग 531
ट्रिपलिंग 519
ड्रंकन ड्राइव 484
ब्लैक फिल्म 387
इसके अलावा अन्य आफेंस के तहत चालान काटे गए हैं।