फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ क्षेत्र से चिवनिंग स्कॉलरशिप के अधिक आवेदन की उम्मीद: अमन ग्रेवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चिवनिंग अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वालों का इंतजार अब खत्म हो गया है। बुधवार को अमर उजाला कार्यालय में ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन के डिप्टी हेड ऑफ मिशन अमन ग्रेवाल ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस छात्रवृत्ति में चंडीगढ़ समेत पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड से अधिक संख्या में हर साल आवेदन प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन

अमन ग्रेवाल ने बताया कि चंडीगढ़ से चिवनिंग एलुमनाई में शहर के मौजूदा डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हूड्डा, गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़ और आरबीआई चंडीगढ़ डिवीजन के जनरल मैनेजर पंकज सेतिया शामिल हैं। ग्रेवाल ने बताया कि यूके सरकार की इस प्रमुख अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति और फेलोशिप योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर है। डिप्टी हेड ऑफ मिशन अमन ग्रेवाल ने बताया कि यह यूके सरकार की अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना है, जिसका उद्देश्य छात्रों में इस कार्यक्रम के जरिए लीडरशिप रोल को डेवलप करना है। भारत में चिवनिंग कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम है। 1983 से अब तक 3,900 से अधिक स्कॉलर और फेलो इसका लाभ उठा चुके हैं।

एक साल की मास्टर डिग्री या प्रोफेशनल डेवलपमेंट का मौका
ग्रेवाल ने चिवनिंग कार्यक्रम को लेकर कहा कि कुछ छात्रों और युवाओं में यह धारणा होगी कि यह केवल मेट्रो या बड़े शहरों के छात्रों के लिए होगा, उन्होंने इस धारणा पर विराम लगाते हुए कहा कि यह कार्यक्रम हुनर को अवसर देता है। चिवनिंग स्कॉलरशिप और फैलोशिप के अंतर्गत उम्मीदवारों को एक वर्ष की मास्टर डिग्री (यूके के किसी भी विश्वविद्यालय में) या किसी विशेष विश्वविद्यालय में प्रोफेशनल डेवलपमेंट कोर्स करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। ग्रेवाल ने बताया कि चिवनिंग एलुमनाई में शामिल लोग साइबर, विज्ञान, नीति और विकास जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। वे वैश्विक चुनौतियों पर यूके और भारत के सहयोग के लिए अहम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें