फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में शहादत को मिलेगा सम्मान, गांवों में बनेंगे स्मारक और लिखी जाएगी वीरगाथा

Fri, 29 Jun 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरियाणा के गांवों में अब देश के काम आने वाले योद्धाओं के स्मारक बनाएं जाएंगे। युवाओं को इन स्मारकों से प्रेरणा मिले, इसके लिए वीरों की गाथाएं भी स्मारकों पर अंकित की जाएंगी। हरियाणा के पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के अनुसार योजना को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


इस दौरान  पहले और दूसरे विश्व युद्ध में विक्टोरिया क्रॉस विजेता वाले हरियाणा राज्य के परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र पाने वाले वीरों के स्मारक बनाए जाएंगे। खास बात यह है कि जिस गांव का भी वीर होगा, उसी गांव में ये स्मारक बनेगा जो 15×15 फुट का होगा। इस स्मारक पर वीर की गाथा, जीवन परिचय अंकित होगा। शहीद की प्रतिमा भी लगाई जाएगी । इस स्थान पर बाकायदा छतरी होगी तथा सोलर सिस्टम से रोशनी की व्यवस्था भी होगी।

मंत्री के अनुसार इन पटों पर गांव के वीरों के नाम अंकित किए जा रहे हैं। इन गौरव पटों का निर्माण कार्य 15 अगस्त तक पूरा कराने के आदेश भी दिए जा चुके हैं। इन गौरव पटों पर गांव के स्वतंत्रता सेनानियों के अलावा शहीदों तथा उन वीरों के नाम अंकित किये जाते हैं जिन्होंने देश के लिए समाज के लिए अतुल्य योगदान दिया है। सरकार ने ये तय किया है कि वर्ष 2015 से 2018 तक के जो ऐसे शहीद हैं जिनकी प्रतिमा नहीं लगी हैं उनकी प्रतिमाएं लगेंगी और स्मारक बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें