फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चस्व कायम करने के लिए पिस्टल से धमकाने पहुंचा था मोंटी शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी 50 हजार के इनामी मोंटी शाह ने गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे किए हैं। क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि मोंटी शाह को लगता था कि तीर्थ व प्रवीण शाह उसे किसी केस में फंसाना चाहते हैं। उन दिनों मोंटी शाह के खिलाफ एक युवती के वीडियो वायरल करने का मामला भी दर्ज हुआ था। मोंटी शाह को शक था कि यह साजिश प्रवीण शाह और तीरथ ने मिलकर रची है। मोंटी शाह इसके बाद उन दोनों को पिस्टल दिखाकर धमकाना चाह रहा था, ताकि उसका प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह के बाद बुड़ैल में वर्चस्व कायम हो सके।
विज्ञापन

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मोंटी शाह वारदात के बाद कालका, हिमाचल प्रदेश के चहल, राजस्थान के हनुमानगढ़ व पंजाब समेत हरियाणा के अलग-अलग जगहों पर अपना ठिकाना बनाता रहा है। शुक्रवार सुबह वह उस दौरान सेक्टर 43 बस स्टैंड के पास क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गया, जब अपनी पत्नी से मिलने के लिए आया था। पुलिस ने उसके कब्जे से .32 बोर की पिस्टल और 7 कारतूस बरामद किए हैं।
क्राइम ब्रांच के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की हत्या के बाद मोंटी शाह अपना दबदबा कायम करना चाहता था। उसे लगता था कि सोनू शाह के बाद वही शहर का बादशाह है और अपना वर्चस्व कायम करने के लिए वह आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। शनिवार को क्राइम ब्रांच ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसका 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान पुलिस उससे पता करेगी कि आरोपी किन-किन के संपर्क में है और इन दिनों उसने कहां-कहां वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ पंजाब व चंडीगढ़ के अलग-अलग थानों में रंगदारी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत 10 अपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें