फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महीने की शुरुआत डेंगू की दस्तक के साथ, अब तक मिले डेंगू के 10 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में डेंगू और हैजा के मामलों की स्थिति का जायजा लेते हुए डीसी आशिका जैन ने रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों और रखरखाव समितियों को छतों को साफ रखने और डेंगू का लारवा पनपने से रोकने के लिए भरे पानी की निकासी करने की अपील की। प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ डेंगू और हैजा के मामलों को लेकर डीसी ने बैठक की। इसमें एडीसी, एसडीएम, सिविल सर्जन, एसएमओ और ईओ आदि मौजूद रहे। डीसी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से फैले डेंगू मच्छर के लारवा की बरामदगी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि डेंगू के बढ़ते मामलों को रोकने ग्राम स्वास्थ्य और स्वच्छता समितियों के साथ काम की आवश्यकता है। फिलहाल जिले में अगस्त में डेंगू के 10 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि कंटेनर सर्वे में लारवा के 308 मामले सामने आए। इस महीने स्वच्छता और खड़े पानी के निपटान के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का उल्लंघन करने पर निवासियों को 143 चालान काटे गए। पिछले माह कंटेनर सर्वे के दौरान लार्वा के 1085 मामले पाए गए, जिनमें से 290 का चालान किया गया।
विज्ञापन


खरड़ और डेराबस्सी लारवा के हॉटस्पॉट
डीसी ने एसडीएम को लारवा हॉटस्पॉट बेल्ट में शुक्रवार को ड्राई-डे के रूप में अभियान का नेतृत्व करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन डाॅ. महेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिले में अधिक लारवा वाले हॉटस्पॉट खरड़ और डेराबस्सी हैं, जहां सन्नी एनक्लेव, झुग्गियां रोड और बालाजी सोसायटी में अधिक लारवा पाया गया है जबकि डेराबस्सी में त्रिवेदी कैंप, जीरकपुर में सुषमा जॉयनेस्ट, भबात, अमनदीप कॉलोनी आदि में लारवा के मामले सबसे ज्यादा हैं। डीसी ने एसडीएम को आदेश दिए कि उन डेवल्पर्स पर सख्त कार्रवाई की जाए जिनके खाली पड़े प्लॉटों में पानी भरने के कारण लारवा और डेंगू की फैक्टरी बन गए हैं। वहीं, जिले में हैजा के 38 पॉजिटिव केस आए हैं जिनमें से चार मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें