मोंटे कार्लो के विंटर कलेक्शन
मोंटे कार्लो ने 8 से 14 साल के लड़के और लड़कियों के लिए नए ब्रांड प्रस्तुत किए हैं। इनमें कार्डिगंस, पुलओवर्स, स्वेट शर्ट्स, जैकेट्स, स्पोर्ट्स वियर ड्रेसेस और थर्मल्स शामिल हैं।
इनकी कीमत 750 से लेकर 2400 तक है। ठंडे मौसम को ध्यान में रखते हुए यह मॉडर्न और कंफर्टेबल कलेक्शन पेश किया गया है।
लोटो ने विंटर कलेक्शन
इटली की कंपनी लोटो ने हाल में अपना विंटर 13 अपैरल कलेक्शन पेश किया। नए कलेक्शन में कई तरह के डिजाइन, रंग और स्टाइलिंग हैं । यह दो श्रेणियों में है।
लीजर वीयर दैनिक गतिविधियों के लिए और परफॉर्मेंस वीयर खेल के सक्रिय समय के लिए है। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए है।
विंटर वीयर की रेंज स्वेटशर्ट के लिए 1699 रुपये से शुरू होती है। जैकेट के लिए यह 2299 रुपये से 3999 रुपये है।