फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विदाई लेगा मानसून, गुलाबी ठंड की आहट होने लगी महसूस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर से मानसून की विदाई की शुरुआत हो चुकी है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार इस बार मानसून की विदाई चार-पांच दिन की देरी से हो रही है। सामान्य तौर पर चंडीगढ़ से मानसून 25 से 27 सितंबर तक विदा ले लेता है, लेकिन इस बार बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बनने की वजह से 24 सितंबर तक शहर में बादल छाए रहे। हालांकि अब मौसम साफ रहेगा। गुलाबी ठंड की आहट भी अब महसूस की जाने लगी है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र की तरफ से बताया गया कि मानसून की विदाई शुरू हो गई है और दो-तीन दिन में मानसून से वापस जाने की घोषणा कर दी जाएगी। इस साल मानसून सीजन में अभी तक 1134 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 2023 के मानसून में हुई बारिश पिछले 12 साल में सबसे ज्यादा है। हालांकि मानसून ने इस बार कई रंग दिखाए। जुलाई माह में तीन दिन में ही सालभर के बारिश के कोटे का 40 फीसदी पानी बरस गया था तो सितंबर माह में सामान्य से भी 34.3 फीसदी कम बारिश हुई। पिछले साल 29 सितंबर को मानसून वापसी की घोषणा हो गई थी लेकिन इस वर्ष देरी से विदाई होगी। मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि मानसून की विदाई के बाद चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। धीरे-धीरे तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन


सुबह के समय हल्का कोहरा शुरू
अब बारिश की संभावना नहीं है। सुबह और शाम के मौसम में भी बदलाव देखने को मिलने लगा है। सुबह के समय हल्का कोहरा भी शुरू हो गया है, जिससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। रात में चलने वाले एसी-कूलर धीरे-धीरे बंद होने लगे हैं।

आज ऐसा रहेगा मौसम
शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य जितना ही रहा। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार एक जून से लेकर शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक शहर में 1134.6 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 34.3 प्रतिशत ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इम मानसून हुई बारिश
महीना हुई बारिश (एमएम) सामान्य (एमएम) अंतर (%)
जून 142.9 155.5 -8
जुलाई 738.7 273.2 170
अगस्त 270.7 284.8 -5
सितंबर - 131.4
सीजन (जून-सितंबर) 1134.6 844.9 34.3

वर्ष हुई वर्षा(एमएम) - सामान्य (एमएम) - अंतर(%)
2013 - 792.8 - 835.1 - -5
2014 - 354.5 - 844.2 - -58
2015 - 548.3 - 844.2 - -35
2016 - 456.9 - 844.2 - -46
2017 - 752.8 - 844.2 - -11
2018 - 993.3 - 844.2 - 18
2019 - 716.4 - 846.5 - -15
2020 - 791.1 - 846.5 - -7
2021 - 600.2 - 846.5 - -29
2022 - 902.5 - 844.9 - 7
2023 - 1134.4 - 844.9 - 34
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें