फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फिर मानसून हो रहा मजबूतः शाम को बदला मौसम, कई इलाकों में बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को पूरे दिन धूप निकली। शाम को अचानक मौसम बदलने के साथ बारिश शुरू हो गई, जो कुछ देर तक जारी रही। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने आने वाले दिनों में भी हल्की बूंदाबांदी और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच ही दर्ज किया जाएगा। मौसम केंद्र ने पहले ही भविष्यवाणी जारी कर दी थी कि आने वाले दिनों में मानसून मजबूत होगा और बारिश होगी। हालांकि, अभी बारिश काफी कम हैं लेकिन आने वाले दिनों में ठीक बारिश की संभावना है। मंगलवार को सुबह 9 बजे से ही तेज धूप निकली रही लेकिन दोपहर में रुक-रुक कर बादल छाने लगे। शाम करीब 4:30 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई और बारिश होने लगी। इस बारिश से शाम को मौसम काफी सुहाना हो गया लेकिन दिन में निकली तेज धूप की वजह से शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा की दर्ज किया गया। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। शाम 5:30 बजे तक करीब 2.2 एमएम बारिश हुई। इस सीजन में 1 जून से लेकर अब तक 618.2 एमएम बारिश हो चुकी है। हालांकि, अभी भी यह सामान्य से 15 फीसदी कम है। बुधवार को भी दिन में धूप निकलेगी लेकिन बीच-बीच में हल्के के बादल छा सकते हैं और रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें