फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण की दस्तक: चंडीगढ़ में मंकीपॉक्स और कोरोना से बचाव के चलते तीन स्कूल बंद, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Wed, 27 Jul 2022 08:14 PM IST
प्रशांत कुमार माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़।

सार

एक बच्चे में संक्रमण जैसे लक्षण पाए गए हैं, उसे टेस्ट करवाने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्कूल प्रशासन बैठक कर आगे का निर्णय लेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के स्कूलों में संक्रमण ने दस्तक दे दी है। अधिकांश बच्चे वायरल से संक्रमित हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना के केसों के साथ देश में मंकीपॉक्स के केस भी सामने आने लगे हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से शहर के तीन निजी स्कूलों ने प्राइमरी सेक्शन की कक्षाएं बंद कर दी हैं। सेंट कबीर और भवन विद्यालय की ओर से बुधवार को प्राइमरी की कक्षाएं बंद की गई हैं। वहीं सेंट जोंस की ओर से मंगलवार को नोटिस जारी कर सभी कक्षाएं ऑनलाइन कर दी गई थीं।

विज्ञापन


सेंट कबीर स्कूल की ओर से बुधवार को सभी अभिभावकों को नोटिस जारी किया गया है कि किंडरगार्डन सेक्शन में एक बच्चे के मुंह और हाथ में संक्रमण पाया गया है। टेस्ट करवाने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चे ने दोपहर साढ़े 12 बजे वाली स्कूल बस से भी ट्रैवल किया है। ऐसे में सभी अभिभावकों से आग्रह है कि बच्चों का ध्यान रखें। अगर बुखार, खांसी जुकाम, हाथ, पैर व मुंह पर किसी तरह का संक्रमण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। इसके साथ ही स्कूल को सूचित करें और रिपोर्ट साझा करें। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए किंडरगार्डन सेक्शन एक दिन के लिए 28 जुलाई को बंद किया जा रहा है। संक्रमित बच्चे की रिपोर्ट आने के बाद बैठक कर फैसला लिया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो हम जल्द ही ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करवा देंगे।

भवन विद्यालय ने भी प्राइमरी सेक्शन किया बंद
भवन विद्यालय की ओर से प्राइमरी सेक्शन की कक्षाएं बद कर दी गई हैं। इस हफ्ते कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम में संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, प्राइमरी सेक्शन नें बहुत से छात्रों को वायरल हो रहा है और बच्चे स्कूल नहीं आ रहे थे इसलिए बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से स्कूल ने यह फैसला लिया है। वहीं एक दिन पहले मंगलवार को सेंट जोंस स्कूल-26 ने भी कक्षाएं ऑनलाइन करने का निर्देश जारी किया था। बच्चों को घर में सुरक्षित रहने और किसी भी तरह के संक्रमण के कोई लक्षण दिखने पर जांच करवाने और स्कूल को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्ट आने पर करेंगे बैठक
एक बच्चे में संक्रमण जैसे लक्षण पाए गए हैं, उसे टेस्ट करवाने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्कूल प्रशासन बैठक कर आगे का निर्णय लेगा। अभी फिलहाल किंडरगार्टन सेक्शन गुरुवार के लिए बंद किया गया है। - गुरप्रीत एस बक्शी, एडमिनिस्ट्रेटर, सेंट कबीर स्कूल

बच्चों में वायरल बढ़ रहा
प्राइमरी सेक्शन के बच्चों में वायरल की शिकायत की बढ़ रही थी इसलिए प्री नर्सरी, नर्सरी और केजी की कक्षाओं को इस हफ्ते के लिए बंद किया गया है। सोमवार को हालातों का जायजा लेकर आगे का निर्णय लेंगे। - विनिता, प्राचार्य, भवन विद्यालय

 

कल डीएचई के साथ करेंगे बैठक
अभी स्कूलों से बच्चों में वायरल की शिकायतें मिल रही है। कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। स्कूलों से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर गुरुवार को डीएचई के साथ बैठक कर बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से फैसला लिया जाएगा। - हरसुहिंदर सिंह बराड़, स्कूल शिक्षा निदेशक
विज्ञापन

बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर अभिभावक असमंजस में
कई स्कूलों की तरफ से बच्चों में वायरल और संक्रमण की खबरें मिल रही हैं। स्वास्थ्य निदेशक और शिक्षा निदेशक की ओर से सभी स्कूलों को लेकर कोई दिशानिर्देश नहीं जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर अभिभावक असमंजस में हैं। वहीं देश में कोरोना और मंकीपॉक्स के केस भी बढ़ रहे हैं ऐसे में अभिभावकों में तनाव भी बना हुआ है। - नितिन गोयल, अध्यक्ष, अभिभावक संघ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें