फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में बढ़ रही छेड़छाड़, 75 छात्र-छात्राओं ने साइन कर डीएसडब्ल्यू को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में बढ़ रहे छेड़छाड़ के मामलों से सभी चिंतित हैं। पीयू कैंपस में छात्राएं गाड़ियों के पीछा करने, जोर से गाना बजाने, कमेंट पास करने आदि चीजों का सामना करती हैं और रात में यही चीजें होने का डर और अधिक बढ़ जाता है। अमर उजाला ने भी पांच दिसंबर के अंक में इस मुद्दे को उठाया था। अब शुक्रवार को पीयू के 75 छात्र-छात्राओं ने साइन करके डीएसडब्ल्यू को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है और पांच मांगें रखी हैं।पीयू में छात्राएं देर रात तक पुस्तकालय में पढ़ाई करती हैं, लेकिन कोई भी हॉस्टल अकेले आने में सुरक्षित महसूस नहीं करती। कैंपस में गर्ल्स हॉस्टल, एडमिन ब्लॉक जैसी चुनिंदा जगहों पर ही कैमरा इंस्टॉल किए गए हैं। हॉस्टल-विभागों के रास्तों पर कैमरा नहीं लगे। हेल्पलाइन नंबर के बोर्ड भी कैंपस की गिनी चुनी जगहों पर हैं। कई छात्राओं ने छेड़छाड़ की घटना का सामना किया है, जिसके बाद शुक्रवार को पीयू के विभिन्न विभागों के छात्रों ने डीएसडब्ल्यू डॉ. जतिंदर ग्रोवर को एक ज्ञापन सौंपा। यह पहल एमए मानव अधिकार के प्रथम वर्ष के छात्र कंवर इंद्र प्रताप द्वारा की गई। ज्ञापन पर 75 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर के माध्यम से अपना समर्थन दिया था और मुख्य पांच मांगें रखीं। डीएसडब्ल्यू ने इन मांगों पर सहमति व्यक्त की और सीयूएस को ज्ञापन भेज दिया। इसके साथ उन्होंने छात्रों के साथ आपातकालीन सुरक्षा नंबर भी साझा किया।
विज्ञापन


ये हैं पांच मांगें
1. रात में पीयू सिक्योरिटी स्टाफ की ओर से गश्त बढ़ाई जाए
2. रात में किसी भी बाहरी वाहन को कैंपस में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए
3. यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को वाहनों के लिए आधिकारिक स्टीकर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि बाहरी वाहनों की पहचान हो सके
4. गर्ल्स हॉस्टल के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों के रैंडम आधार पर पहचान पत्रों की जांच की जाए
5. सभी विद्यार्थियों को आपातकालीन सुरक्षा नंबर जारी किए जाएं

यह रहे पीयू के हेल्पलाइन नंबर
छात्राएं किसी भी तरह की छेड़छाड़ या सुरक्षा संबंधी परेशानी आने पर नंबर-6164, 01722771170 और 9779737403 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें