मनीमाजरा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद इरफान खान ने सांसद मनीष तिवारी से मुलाकात कर क्षेत्र में चल रहे जनहित कार्यों और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के प्रयासों के लिए आभार जताया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं और मांगें भी सांसद के समक्ष रखीं।
विज्ञापन
इरफान खान ने पेयजल आपूर्ति, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और अन्य जनहित मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि सांसद क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं और उनके नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिली है।