फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ यूं मनाया गायक मोहम्मद रफी का जन्मदिन

Tue, 24 Dec 2013 02:12 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यादगारे रफी सोसायटी ने सोमवार को मोहम्मद रफी का 90वां जन्मदिन मनाया। सोसायटी सदस्यों ने केक काटा और गीत गाकर रफी साहब को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


होटल जीके इंटरनेशनल में आयोजित सेलिब्रेशन का आयोजन सोसायटी के ज्वाइंट सचिव डॉ. हरिप्रकाश शर्मा द्वारा किया गया।

अंबाला के विधायक विनोद शर्मा और जीजीडीएसडी कॉलेज सोसायटी के अध्यक्ष उपकार कृष्ण शर्मा ने केक काटा।
होटल जीके इंटरनेशनल में इस मौके पर मोहम्मद रफी के गीतों से सजी शाम का आयोजन किया गया।

इस दौरान यादगारे रफी सोसायटी के अध्यक्ष पीके शर्मा, महासचिव बीडी शर्मा के साथ सोसायटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

जीके इंटरनेशनल पर रफी सोसायटी से जुड़े सदस्यों ने ‘छू लेने दो नाजुक होठों को’, ‘बार-बार दिन ये आए, बार बार दिल ये गाए...’ और मोहम्मद रफी के गीतों को कई गायकों ने अपने स्वर दिए।

यहां लता मंगेशकर के गीतों से भी गायकों ने शाम को खुशनुमा किया। यहां प्रवीन राठी ने तबले और रमनकांत ने की बोर्ड पर संगत दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें