फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली वीडियो कांड: तीनों आरोपी सात दिन के रिमांड पर, कोर्ट ने कहा-अलग है मामला, पूरी जांच हो

Mon, 19 Sep 2022 03:46 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

यूनिवर्सिटी में कुछ छात्राओं के नहाते हुए वीडियो वायरल होने की खबर फैलने के बाद शनिवार आधी रात से छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जो रविवार को भी दिनभर जारी रहा। हालांकि देर रात यह धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया। पुलिस प्रशासन ने छात्रों की सभी मांगों को मान लिया।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी से घर लौटतीं लड़कियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के वीडियो लीक विवाद में गिरफ्तार तीन आरोपियों को सोमवार को खरड़ कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें सात दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। कोर्ट ने कहा कि यह अपनी तरह का अलग मामला है इसलिए इसकी अच्छी तरह जांच होनी चाहिए।

इससे पहले यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन देर रात खत्म हो गया है। सीयू ने छात्रों की मांगे मान ली हैं। डीसी और आईजी की मौजूदगी में सभी मांगों पर सहमति बन गई है। वहीं, धरना प्रदर्शन में शामिल किसी छात्र पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। हॉस्टल वार्डन बदल दिए जाएंगे।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनिवर्सिटी हफ्ते भर के लिए बंद कर दी गई है। हॉस्टल की टाइमिंग बदल गई है। वहीं, छात्र कैंपस छोड़ रहे हैं। इसके साथ ही लड़िकयों के हॉस्टल में पहनावे पर कोई पाबंदी नहीं लगाई जाएगी। मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वीडियो बनाने वाली लड़की और उसका ब्वॉयफ्रेंड, लड़के का एक दोस्त भी गिरफ्तार किया गया है।

चंडीगढ़ में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो वायरल, छात्र आधी रात को सड़कों पर उतरे
आपको बता दें कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कुछ छात्राओं के नहाते हुए वीडियो वायरल होने की खबर फैलने के बाद शनिवार आधी रात से छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जो रविवार को भी दिनभर जारी रहा। उन्हें तितर-बितर करने पहुंची पुलिस के साथ उनका टकराव हुआ। आरोप है कि कई छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की, हालांकि यूनिवर्सिटी और पुलिस ने इससे इंकार किया। वैसे तीन छात्राओं को तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ यूनिवर्सटी ने दो वार्डन सस्पेंड किए हैं। इसमें जसविंदर सिंह और सुनीता शामिल है। जसविंदर कौर की पहले लड़कियों ने शिकायत की थी। सुनीता का वीडियो वायरल हुआ था। वहीं डीजीपी गौरव यादव ने पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गुरप्रीत कौर देव के नेतृत्व में तीन महिला अधिकारियों की एसआईटी जांच करेगी।
विज्ञापन

पुलिस ने वीडियो शूट कर अपने शिमला में अपने दोस्त को भेजने के आरोप में एक छात्रा को गिरफ्तार किया है। रविवार देर शाम तक छात्र यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।

इनका आरोप है कि कम से कम 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी छात्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 354-सी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

शाम को चंडीगढ़ पुलिस ने उसके दोस्त और कथित रूप से वीडियो वायरल करने के आरोपी सन्नी को भी शिमला में गिरफ्तार कर लिया है। मोहाली के एसएसपी विवेकशील सोनी ने दावा किया कि आरोपी छात्रा के मोबाइल से सिर्फ एक वीडियो मिला है, जो उसी का है।

छात्रा ने अपना वीडियो ही दोस्त को भेजा था। फिलहाल मोबाइल और लैपटॉप की फोरेंसिक जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और कहा कि जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें