फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मोहाली रेलवे स्टेशन होगा अपग्रेड, केंद्र सरकार खर्च करेगी 23.2 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के रेलवे स्टेशन को आखिरकार अपग्रेड किया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर केंद्र सरकार 23.2 करोड़ रुपये खर्च करेगी। दरअसल केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत देश भर के 508 रेलवे स्टेशन को अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 508 रेलवे स्टेशन को अपग्रेड करने का नींवपत्थर रखा गया। शहर के रेलवे स्टेशन के अपग्रेड होने से यहां के प्लेटफार्म रिपेयर किए जाएंगे। वहीं लोगों के बैठने के लिए बढ़िया एसी वेटिंग रूम बनाया जाएगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन परिसर की मरम्मत की जाएगी। ऐसा होने से शहर में इंडस्ट्री को भी काफी फायदा मिलेगा क्योंकि रेलवे स्टेशन अपग्रेड होने के साथ मोहाली शहर की एक कनेक्टिविटी काफी हद तक बढ़ जाएगी।

ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के लिए भी केंद्र सरकार से करेंगे मांगभाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ ने कहा कि मोहाली रेलवे स्टेशन से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के लिए भी केंद्र सरकार से मांग की जाएगी। फिलहाल अधिकतर ट्रेन मोहाली से न होकर चंडीगढ़ से जाती हैं इसलिए लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है। मोहाली के लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए यहां पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें