फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाके पर 80 ग्राम हेरोइन, पिस्टल और कारतूस समेत एक काबू

Fri, 26 Feb 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली पुलिस ने नाके के दौरान एक युवक को 80 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल और पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जरमनजीत सिंह (25) निवासी फरीदकोट के रूप में हुई है। आरोपी गांव कुभड़ा में किराये पर रहता था। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि कुंभड़ा गांव में जरमनजीत सिंह नाम का एक व्यक्ति गैर कानूनी असलहे और हेरोइन बेचने का काम करता है। सूचना पर इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह, इंचार्ज सीआईए स्टाफ और थानेदार हरमिंदर सिंह की टीम ने चंडीगढ़ जाने वाले रास्ते पर नाका लगा रखा था।

इसी बीच आरोपी बाइक संख्या पीबी-65के -3180 पर सवार होकर वहां से गुजरा। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 80 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


गर्लफ्रेंड के साथ रहता था किराये पर
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी मूल रूप से गोलेवाल जिला फरीदकोट का रहने वाला है। वह कुंभड़ा गांव के एक घर में पिछले 6 महीने से महिला मित्र के साथ किराये पर रह रहा था।

दूसरे राज्यों में भी नशा करता था सप्लाई
एसएसपी ने बताया कि आरोपी दूसरे राज्यों में भी नशा सप्लाई करता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चंडीगढ़ समेत आसपास के राज्यों में भी असलहे और नशे का धंधा करता था।
विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया कि खर्चे पूरे नहीं होने के कारण वह यह काम करता था। पुलिस को आशंका है कि उसके तार किसी बड़े गिरोह से जुडे़ हो सकते हैं। a
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें