फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एसएसपी चरणजीत सिंह शर्मा कोटकपूरा गोलीकांड मामले में भी गिरफ्तार, अदालत ने रिमांड पर भेजा

Mon, 25 Mar 2019 07:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
विज्ञापन
पेशी के बाद अदालत से बाहर आते हुए पूर्व एसएसपी चरणजीत सिंह शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामले की जांच कर रही एसआईटी ने बहिबल गोलीकांड मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे मोगा के पूर्व एसएसपी चरणजीत सिंह शर्मा को कोटकपूरा गोलीकांड मामले में भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसआईटी ने सोमवार को प्रोडक्शन वारंट के आधार पर उन्हें जेएमआईसी एकता उप्पल की अदालत में पेश किया और पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। इससे पहले कोटकपूरा केस में एसआईटी ने आईजी परमराज सिंह उमरानंगल को गिरफ्तार किया था जो अदालत से जमानत पर रिहा हो चुका है। पूर्व एसएसपी के रूप में यह दूसरी गिरफ्तारी है।  

जानकारी के अनुसार एसआईटी ने बहिबलकलां गोलीकांड मामले में 27 जनवरी को मोगा के तत्कालीन एसएसपी चरणजीत सिंह शर्मा को होशियारपुर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। वर्तमान समय में वह न्यायिक हिरासत के चलते पटियाला जेल में बंद थे। सोमवार को प्रोडक्शन वारंट के आधार पर उन्हें कोटकपूरा गोलीकांड मामले में नामजद करते हुए पटियाला जेल से लाकर फरीदकोट अदालत में पेश किया गया। 
विज्ञापन


पेशी के दौरान बचाव पक्ष के वकीलों ने कहा कि एसआईटी द्वारा उनसे पहले भी पूछताछ की जा चुकी है। पहले उन्हें बहिबलकलां गोलीकांड के केस में झूठा फंसाया गया और अब कोटकपूरा केस में बिना किसी कारण नामजद किया गया है। इसके जवाब में सरकारी पक्ष ने कहा कि चरणजीत सिंह शर्मा से पहले महज बहिबल गोलीकांड मामले में ही पूछताछ की गई थी। 

कोटकपूरा गोलीकांड मामले में उन्हें तथ्यों के आधार पर नामजद किया गया है, जिसके चलते पूछताछ करना जरूरी है। एसआईटी ने अदालत से उनके तीन दिन के पुलिस रिमांड की मांग रखी और दोनों पक्षों के वकीलों की बहस के बाद अदालत ने उन्हें रिमांड पर भेज दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें