फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या करने के तीन आरोपी काबू, तीन पिस्टल और 10 कारतूस बरामद

Fri, 28 Jul 2023 11:28 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

16 जुलाई को शहीद भगत सिंह नगर में चार लोगों ने संतोख सिंह नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए थे। बदमाशों ने दो गोलियां चलाईं थी। जिसमें एक गोली संतोख सिंह के सीने में और एक पेट में लगी, जिससे संतोख सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मोगा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और मोगा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में गोपी डल्लेवालिया गैंग के तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही संतोख सिंह हत्याकांड की गुत्थी भी सुलझ गई।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निर्मल सिंह उर्फ निम्मा, अप्रैल सिंह उर्फ शेरा और जसकरन सिंह उर्फ करन के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने इनके कब्जे से 10 कारतूसों समेत तीन .32 कैलिबर पिस्तौल और अपराध में इस्तेमाल की हुंडई वरना कार भी बरामद की है। यह जानकारी शुक्रवार को चंडीगढ़ में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी।

जानकारी के अनुसार चार हमलावरों ने 16 जुलाई 2023 को मोगा में संतोख सिंह के घर में दाखिल होकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि भरोसेमंद जानकारी मिलने के बाद एडीजीपी प्रमोद बाण की निगरानी में एआईजी संदीप गोयल के नेतृत्व में एजीटीएफ की टीम ने मोगा पुलिस के साथ मिलकर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। ये कुख्यात गोपी डल्लेवालिया गैंग से जुड़े हैं। तीनों को जालंधर के महितपुर इलाके से काबू किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी डल्लेवालिया और गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा इस घृणित कत्ल के मास्टरमाइंड हैं। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर गोपी डल्लेवालिया भगोड़ा है और उसके विरुद्ध कत्ल, कत्ल की कोशिश, जबरन वसूली, हथियार एक्ट जैसे 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। एआईजी संदीप गोयल ने बताया कि बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें