फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेक में मोदी दाैरा : कई सड़कें रहेंगी बंद तो कुछ पर डायवर्ट होगा ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को पेक में होने वाले कार्यक्रम को लेकर शहर की कई मुख्य सड़कें बंद रहेंगी। कुछ सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। इससे पहले सोमवार को पुलिस की ओर से पीएम विजिट की फाइनल रिहर्सल की गई। इस दौरान एयरपोर्ट लाइट पॉइंट, ट्रांसपोर्ट चौक और राजिंदरा पार्क से पेेक तक कुछ सड़कों को बंद रखा गया। इससे वाहन चालकों कोे कुछ सड़कों पर जाम में जूझना पड़ा। पीएम की सुरक्षा को देखते हुए चार हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मंगलवार को रूट प्लॉन देखकर ही निकलें अन्यथा कहीं जाम में फंसना पड़ सकता है।
विज्ञापन


रिहर्सल व वीवीआईपी मूवमेंट के कारण रात में बंद की सड़कें
केंद्रीय गृह मंंत्री के नाइट स्टे का कार्यक्रम चंडीगढ़ से बदलकर पंचकूला सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कर दिया गया। इसके चलते रात में पुलिस की ओर से वीवीआईपी के आवागमन के दौरान दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट पॉइंट से ट्रिब्यून चौक, पूर्व मार्ग पर ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट और मध्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट लाइट पॉइंट से ढिल्लों लाइट पॉइंट तक यातायात बंद रहा। रात करीब 9:15 से 10:30 बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था डगमगाई रही। हालांकि, इन सभी सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात थे। इस दौरान ट्रैफिक लाइट को भी मैनुअल चलाया गया। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस के जवानों व अधिकारियों ने पेक में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की कई घंटे तक रिहर्सल की।

इस तरह रहेगा आज का रूट प्लॉन
मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मध्य मार्ग पर ढिल्लों लाइट पॉइंट से एपी चौक (सेक्टर 7/8-18/19) तक, दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट पॉइंट से न्यू लेबर चौक (सेक्टर 20/21-33/34) तक, सरोवर पथ पर न्यू लेबर चौक (सेक्टर 20/21-33/34) से हीरा सिंह चौक (सेक्टर 5/6-7/8 चौक) तक, विज्ञान पथ पर हीरा सिंह चौक (सेक्टर 5/6-7/8 चौक) से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) लाइट पॉइंट तक वीवीआईपी की आवाजाही के दौरान यातायात को डायवर्ट/प्रतिबंधित किया जाएगा इसलिए वाहन चालक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक उपरोक्त सड़कों पर जाने से बचें। इसके अलावा भी वीवीआईपी मूवमेंट के चलते शहर में कुछ अन्य सड़कों पर भी यातायात की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित या फिर डायवर्ट किया जा सकता है इसलिए इन सड़कों पर जाने के बजाय असुविधा से बचने के लिए अन्य सड़कों के जरिए जा सकते हैं। इस दौरान आज भी पुलिस की ओर से ट्रैफिक लाइटों को मैनुअल किया जाएगा। पीजीआई से पेक की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह से बंद रहेगी।
विज्ञापन


कई जांच एजेंसियों के चार हजार से अधिक जवान तैनात
पीएम कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट से लेकर औद्योगिक क्षेत्र स्थित होटल और पेक कार्यक्रम स्थल समेत शहरभर में सुरक्षा के लिए चार हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया हैै। सेक्टर-12 स्थित कार्यक्रम स्थल पेक से लेकर राजभवन तक पूरे क्षेत्र को किले में तब्दील किया गया है। सुरक्षा में केवल चंडीगढ़ पुलिस ही नहीं बल्कि हरियाणा व पंजाब सहित कई अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा करीब 10 आईपीएस सहित 25 से अधिक डीएसपी और करीब 100 इंस्पेक्टर को मॉनिटरिंग के लिए लगाया गया है। केंद्र की आईबी सहित एसपीजी के अधिकारी व जवान भी पल-पल की खबर ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें