चंडीगढ़। व्हाइट फाउंडेशन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शनिवार को टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में आपातकाल की 50वीं वर्षगांंठ पर मॉक पार्लियामेंट आयोजित की गई। इसका नेतृत्व सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष हीरा नेगी ने किया। इसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी और भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। महिलाओं की ओर से संसद का नाटकीय मंचन किया गया। इसमें निशा शर्मा ने लोकसभा के स्पीकर और रितु सूद ने प्रधानमंत्री का किरदार निभाया। रुबी गुप्ता, मीनाक्षी सिंह, कमला भट्ट, रीता नंदा, रिद्धि सोनी, रंजना अग्रवाल, पंकज राणा, नीना पुंडीर, सविता कटारिया, बीना कुमार हरविंदर कौर, ज्योति हंस, अनुपमा सैनी, नीलम शाह, नीता, कमलेश, ज्योति वर्मा ने किरदार निभाए। इस दौरान पार्षद विमला दुबे, रामवीर भट्टी, कैलाश जैन, रुचि सेखडीं, मनीष शर्मा, फरमिला, सरगुन अरोड़ा व गण्यमान्य मौजूद रहे।