फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कुलदीप को टिकट नहीं मिलने पर विधायक बेटे का छलका दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
लिखा-राजनीति में आपकी लोकप्रियता ही अक्सर आपकी सबसे बड़ी कमजोरी साबित होती है
विज्ञापन

-एक्स का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद भव्य ने हटाया लिखा बयान, पिता को देनी पड़ी सफाई



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हिसार लोकसभा सीट से भाजपा की ओर से रणजीत सिंह चौटाला को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर पूर्व सीएम भजनलाल के परिवार ने नाराजगी जताई। दरअसल हिसार से भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई भी टिकट के प्रबल दावेदार थे। परिजनों को उम्मीद थी कि पार्टी उनके परिवार को ही टिकट देगी, मगर भाजपा की सूची आते ही सबकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। उसके बाद यानी अगले ही दिन होली के मौके पर कुलदीप के बेटे व भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई का भी दर्द छलका। उन्होंने एक्स पर लिखा कि राजनीति में आपकी लोकप्रियता ही अक्सर आपकी सबसे बड़ी कमजोरी साबित होती है। भव्य बिश्नोई के एक्स पर लिखे बयान को सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुप में इस तरह से पेश किए जाने लगा कि जैसे हिसार लोकसभा सीट को लेकर बिश्नोई परिवार ने बगावत कर दी हो। हालांकि कुछ ही घंटे बाद उन्होंने अपना यह बयान हटा दिया। भव्य के बयान के बाद उनके पिता कुलदीप बिश्नोई के पास काफी लोगों के फोन आए। इस दौरान एक्स पर भाजपा बायकाट के नाम से सोशल मीडिया पर हैशटैग चलने लगा।
विज्ञापन

कुलदीप ने दी सफाई, वीडियो जारी कर कहा-संयम से काम लें, अपना आपा न खोएं
इसके बाद कुलदीप बिश्नोई को सोशल मीडिया पर आकर सफाई देनी पड़ी। कुलदीप ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को नई बुलंदियों पर लेकर जा रहे हैं। कल से उन्हें हरियाणा व राजस्थान से समर्थकों के फोन आ रहे हैं। टिकट ना दिए जाने पर कार्यकर्ता मायूस हैं। इस पर बिश्नोई ने हरियाणा व राजस्थान के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह मायूस न हों। जीवन बहुत लंबा है। उन्होंने वीडियो के माध्यम से ही हरियाणा की दस सीटों और राजस्थान में सभी भाजपा उम्मीदवारों की मदद करके चुनाव जिताने की अपील की। बिश्नोई ने अपने समर्थकों से कहा कि वह संयम से काम लें। अपना आपा ना खोएं। सभी कार्यकर्ता भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें