फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जजपा विधायक को भारी पड़ा भाजपा प्रेम, दुष्यंत ने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन पद से की छुट्टी

Thu, 22 Sep 2022 09:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

नई जिम्मेदारी मिलने पर राजेंद्र लितानी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार जताया है। लितानी ने सरकार को विश्वास दिलाया कि दायित्व को वह निष्ठा पूर्वक पूरा करेंगे। खादी के विकास और कारीगरों के कल्याण के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य किया जाएगा। बोर्ड से जुड़ी सभी योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित करेंगे। 
विज्ञापन
रामनिवास सुरजाखेड़ा और राजेंद्र तिलानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नरवाना से जजपा विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा को बागी तेवर अपनाने पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन पद से हटा दिया गया है। अक्तूबर 2021 में ही इस पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी। वह एक वर्ष का कार्यकाल भी पूरा नहीं कर सके। उनकी जगह जजपा के ही राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र तिलानी को बोर्ड का नया चेयरमैन लगाया गया है। वह हिसार जिले के उकलाना के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

जजपा विधायक का निकाय चुनाव के बाद भाजपा प्रेम जागा है। उन पर चुनावों में भी जजपा प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के आरोप लगे। जून महीने में उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में नरवाना की नवनियुक्ति चेयरमैन मुकेश मिर्धा के पति विशाल मिर्धा और अनेक पार्षदों को भाजपा में शामिल कराया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुद पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। 

सुरजाखेड़ा ने ज्वाइनिंग के दौरान विशाल व पार्षदों के नाम खुद पढ़े थे। इसके साथ ही वह जजपा आलाकमान के निशाने पर आ गए। पार्टी ने सरकार ने उन्हें चेयरमैन पद से हटाने और तिलानी को चेयरमैन लगाने की सिफारिश की थी। गुरुवार को उन्हें कार्यमुक्त कर नई नियुक्ति कर दी गई। उनका कार्यकाल और नियुक्ति के नियम एवं शर्तें बाद में जारी की जाएंगी।
विज्ञापन

नई जिम्मेदारी मिलने पर राजेंद्र लितानी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार जताया है। लितानी ने सरकार को विश्वास दिलाया कि दायित्व को वह निष्ठा पूर्वक पूरा करेंगे। खादी के विकास और कारीगरों के कल्याण के लिए पूरी गंभीरता के साथ कार्य किया जाएगा। बोर्ड से जुड़ी सभी योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित करेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें