फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महम विधायक कुंडू ने बनाई हरियाणा जनसेवक पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक नवंबर को होगी जींद में रैली, रैली में घोषित होगा चुनाव चिह्न व घोषणा पत्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रोहतक की महम विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने बुधवार को नए राजनीतिक दल हरियाणा जनसेवक पार्टी की घोषणा की। विधायक कुंडू ने बताया कि वह जींद में एक नवंबर को रैली करेंगे। रैली में ही चुनाव चिह्न, झंडा, पदाधिकारी और घोषणा पत्र जारी करेंगे।
उन्होंने कहा कि वह जजपा, भाजपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगे, बल्कि हरियाणा की जनता को नया विकल्प देंगे। उन्होंने कहा कि हमारा नौजवान नशे की गिरफ्त में आ रहा है। अपराध बढ़ रहा है। किसानों का दर्द सुनने वाला कोई नहीं। बीमा कंपनियां किसानों के साथ मनमानी कर रही हैं। पिछले दो सालों से मुआवजा नहीं दिया गया है। प्रीमियम जमा करने के बाद भी पैसा नहीं देते, न ही प्रीमियम वापस हो रहा। बीमा कंपनियों ने हजारों करोड़ का घोटाला किया है और यह सूबे की सरकार की शह के बिना संभव नहीं है। इसलिए हरियाणा को बचाने के लिए पार्टी बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा मौजूदा सरकार अपनी जवाबदेही से बच रही है, इसीलिए विधानसभा सत्र से पहले विपक्ष द्वारा उठाई गई तमाम मांगों और प्रस्तावों पर सदन में चर्चा से इन्कार कर दिया गया। इनमें आशा वर्करों का मानदेय, किसानों को मुआवजा, कच्चे कर्मचारियों की सुरक्षा, सरपंचों, पंचों, जिला पार्षदों, कॉन्ट्रेक्ट टीचर एसोसिएशन, व्यापारियों, खिलाड़ियों, दलित व पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों आदि की मांगों से संबंधित सवाल थे, जिन पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी से युवक परेशान हैं, जबकि सरकारी विभागों में 2.02 लाख पद खाली पड़े हैं। भर्तियां करने के बजाय सरकार पेपर लीक और पेपर कॉपी जैसे घोटालों को अंजाम दे रही है। सीईटी में धांधलियां करके युवाओं के भविष्य से लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। कुंडू ने साल 2019 में हरियाणा सरकार को समर्थन दिया था, लेकिन एक साल ही उन्होंने अपना समर्थन वापस ले लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें