फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मियाणी हत्याकांड: पुलिस के हत्थे चढ़ा एक आरोपी, तीन शूटरों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा उड़मुड़। गांव मियाणी में दुकानदार बलविंदर सिंह सतकरतार की हत्या के मामले में टांडा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंश सिंह निवासी पंज ग्राहियां, थाना रंगड़ नंगल, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। हालांकि वारदात में शामिल तीन मुख्य शूटर अभी पकड़ से दूर हैं जिनकी तलाश में पुलिस छापे माररही है। घटना के दौरान बलविंदर सिंह को गोली लगी थी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि उनके साथ मौजूद लखविंदर सिंह को कंधे में गोली लगने से गंभीर चोटें आई थीं। घायल का उपचार जारी है। बलविंदर सिंह का अंतिम संस्कार उनके बेटे के कनाडा से लौटने के बाद गांव मियाणी में किया गया। पुलिस के अनुसार हत्या की साजिश रचने वालों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। डीएसपी टांडा दविंदर सिंह बाजवा और एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि फरार तीनों शूटरों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें