चंडीगढ़ के बीस से ज्यादा प्राइवेट स्कूूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए लकी ड्रा निकाला जाएगा। प्राइवेट स्कूलों में यह ड्रा 17 से 25 जनवरी के बीच निकाला जाएगा। इसके लिए अभिभावक तैयारी पूरी रखें। हर साल की तरह इस साल भी कान्वेंट स्कूलों में जहां एक सीट के लिए छह दावेदार हैं। वहीं शहर के सेकटर-33 स्थित भवन विद्यालय और सेक्टर-40 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में भी स्टूडेंट्स ने जमकर आवेदन किया है। इसमें सबसे अधिक क्रेज भवन विद्यालय में दाखिले का है। इसमें एक सीट के लिए 28 लोगों ने आवेदन किया है।
25 जनवरी को होगा यहां पर ड्रा
शहर में सेक्टर-26 स्थित सेंट जोंस, सेक्टर-9 स्थित कॉर्मल कॉन्वेंट, सेक्टर-26 स्थित सेक्रेड हार्ट और सेक्टर-32 स्थित सेंट एनीज स्कूल में 750 सीटों पर दाखिले के लिए छह हजार आवेदन फार्म जमा हुए हैं। सेंट जोंस में यूकेजी तो अन्य तीन स्कूलों में एलकेजी क्लास में दाखिला दिया जाएगा।
अन्य स्कूलों में इस दिन होगा ड्रा
शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में ड्रा 18 जनवरी, सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय में 20 जनवरी, सेंट कबीर सेक्टर-26 में 17 जनवरी को ड्रा होगा। इसके अलावा शहर के अन्य स्कूलों में पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर एडमिशन किया जाएगा। वहीं इन स्कूलों में एडमिशन का क्रेज सबसे अधिक है।