फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन: 17 जनवरी से शुरू होगा प्राइवेट स्कूलों में ड्रा

Fri, 15 Dec 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Admission
विज्ञापन
चंडीगढ़ के बीस से ज्यादा प्राइवेट स्कूूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए लकी ड्रा निकाला जाएगा। प्राइवेट स्कूलों में यह ड्रा 17 से 25 जनवरी के बीच निकाला जाएगा। इसके लिए अभिभावक तैयारी पूरी रखें। हर साल की तरह इस साल भी कान्वेंट स्कूलों में जहां एक सीट के लिए छह दावेदार हैं। वहीं शहर के सेकटर-33 स्थित भवन विद्यालय और सेक्टर-40 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में भी स्टूडेंट्स ने जमकर आवेदन किया है। इसमें सबसे अधिक क्रेज भवन विद्यालय में दाखिले का है। इसमें एक सीट के लिए 28 लोगों ने आवेदन किया है। 
विज्ञापन


25 जनवरी को होगा यहां पर ड्रा
शहर में सेक्टर-26 स्थित सेंट जोंस, सेक्टर-9 स्थित कॉर्मल कॉन्वेंट, सेक्टर-26 स्थित सेक्रेड हार्ट और सेक्टर-32 स्थित सेंट एनीज स्कूल में 750 सीटों पर दाखिले के लिए छह हजार आवेदन फार्म जमा हुए हैं। सेंट जोंस में यूकेजी तो अन्य तीन स्कूलों में एलकेजी क्लास में दाखिला दिया जाएगा।

अन्य स्कूलों में इस दिन होगा ड्रा
शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में ड्रा 18 जनवरी, सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय में 20 जनवरी, सेंट कबीर सेक्टर-26 में 17 जनवरी को ड्रा होगा। इसके अलावा शहर के अन्य स्कूलों में पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर एडमिशन किया जाएगा। वहीं इन स्कूलों में एडमिशन का क्रेज सबसे अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलाें में आवेदन फार्म जमा

- फोटो : File Photo
इन स्कूलाें में आवेदन फार्म जमा
स्कूल का नाम       सीटें    आवेदन
सेंट जोंस            160        650
कॉमज़्ल कॉन्वेंट     120        960
सेक्त्रस्ेड हाटज़्         200        1200
सेंट ऐंस             225         1900
दिल्ली पब्ल्कि स्कूल 113        1005
भवन विद्यालय       74          2110 

अभिभावकों के लिए उपयोगी हिदायतें
- लकी ड्रा से करीब 15 मिनट पहले स्कूल पहुंचे।
- आवेदन फार्म जमा करते समय मिली स्लिप साथ लेकर जाएं।
- गाड़ी या दूसरे वाहन को सड़क पर खड़ा न करें।
- लकी ड्रा के समय अभिभावकों की उपस्थित अनिवार्य नहीं है।
- सभी कॉन्वेंट स्कूल सुबह नोटिस बोर्ड पर लकी ड्रा की लिस्ट जारी करेंगे।
- सभी स्कूल दाखिला पाने वाले स्टूडेंट की लिस्ट वेबसाइट पर जारी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें