फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लापता बच्चे दिल्ली से बरामद कर परिवार को सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी से लापता दो बच्चों को आईटी पार्क थाना पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर उन्हें परिवार तक पहुंचा दिया है। दोनों बच्चे 14 जनवरी की रात को बस में बैठकर दिल्ली पहुंच गए थे। लापता की सूचना पुलिस को दी गई थी। इसके बाद आईटी पार्क थाना पुलिस ने बच्चों की मोबाइल चैट से पता लगाया कि बच्चे दिल्ली या आसपास हैं। बच्चे मोबाइल भी घर छोड़ गए थे। थाना प्रभारी ने टीम बनाकर दिल्ली रवाना की। वहां पुलिस की मदद से बच्चों को दिल्ली से बरामद कर कोर्ट में पेश किया और उसके बाद फिर वापस चंडीगढ़ इंदिरा कॉलोनी लेकर आए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें