अमर उजाला की ओर से फैशन की दुनिया में कुछ कर दिखाने वाली लड़कियों के लिए आयोजित ‘अमर उजाला फेम मिस नार्थ इंडिया-14’ के फिनाले के लिए शहर की जैसमीन का चयन हुआ है।
जीसीजी-42 से बीकॉम पास आउट जैसमीन कहती हैं कि कांटेस्ट के फिनाले में चयन को लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। इस खुशी को वे शब्दों से बयां नहीं कर सकती।
जैसमीन ने इससे पहले मई महीने में ‘मे क्वीन कांटेस्ट 2013’ में हिस्सा लिया था, जो डिफेंस क्लब सेक्टर-36 में आयोजित किया गया था। जैसमीन ने बताया कि मॉडलिंग उनका शौक और जुनून है और अब उनका अगला लक्ष्य इस कांटेस्ट को जीतना है।