फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगता पेंशन पर भ्रामक बयानबाजी दुर्भाग्यपूर्ण: रवि रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत ने मनीष तिवारी द्वारा दिव्यांगता पेंशन को लेकर दिए गए बयान को भ्रामक, अधूरा और राजनीतिक एजेंडा से प्रेरित बताया है। रवि रावत ने कहा कि सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में अनस्टार्ड प्रश्न संख्या 5780 के माध्यम से सरकार से जो प्रश्न पूछा, वह केवल जनता को भ्रमित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस प्रकार के प्रश्नों के जरियेतथ्यों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे पूर्व सैनिकों और दिव्यांगजनों के बीच अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें