चंडीगढ़। सेक्टर-37 व 38 स्मॉल चौक पर चेकिंग के लिए रोकने पर कार सवारों ने एएसआई के साथ दुव्यर्वहार और मारपीट कर वर्दी फाड़ डाली। इसके मौके से भाग रहे कार चालक को पुलिस कर्मचारियों ने दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। ट्रैफिक पुलिसकर्मी की शिकायत पर सेक्टर-39 थाने में बलदेव कुमार निवासी ड्डडूमाजरा व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी बलदेव को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सेक्टर-29 पुलिस के एएसआई ओमबीर सिंह के मुताबिक वह सोमवार को अपने साथियों के साथ सेक्टर 37-38 स्मॉल चौक पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान लाइट पॉइंट पर एक कार चालक को दस्तावेज चेक करवाने रोका गया। कार के रुकते ही तीन युवक नीचे उतरे और ट्रैफिक एएसआई से दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते युवकों ने एएसआई के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। इसके बाद भाग रहे चालक को अन्य पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया, जो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने युवक को सेक्टर-39 थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके खिलाफ एएसआई के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।