रफ्तार का कहर, मां-बाप घर से क्या निकले। नाबालिग घर से कार लेकर दोस्तों संग निकला घूमने और तेज रफ्तार में 3 को रौंदा। मनीमाजरा के शांति नगर की अंदरूनी सड़क पर एक कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी।
टक्कर से दो की टांग टूट गई। जिन्हें इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक गली नंबर 8 का निवासी हरजिंदर (40) और दूसरा ठाकुरद्वारा मोहल्ले का भूषण सिंह (45), तीसरा देसराज (40 ) है। तीनों रात साढ़े नौ बजे गली नंबर आठ के बाहर बातें कर रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में हरजिंदर सिंह और भूषण सिंह की टांगें टूट गईं। जबकि देसराज को भी गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस जांच में पता चला है कि कार एक नाबालिग चला रहा था। जिसके माता पिता घर पर नहीं थे। वह अपने तीन अन्य दोस्तों को घुमाने कार में शांति नगर की रोड की तरफ निकला था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि एक नाबालिग लड़का घर पर माता-पिता की अनुपस्थिति में तीन दोस्तों को घुमाने कार में निकला था। इस दौरान उसने तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिनमें से दो की टांगें टूटीं हैं। घायलों का पीजीआई में इलाज चल रहा है। थाना वहीं मनीमाजरा थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पार्टियों का आपस में समझौता हो गया है। इसलिए पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।