फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गिफ्ट लेने पर मंत्री ने पीए को हटाया, देने वाले अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय मंत्री के काफिले की गाड़ी में रखवा दिए थे घी के दो टीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार/चंडीगढ़। हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने गिफ्ट के तौर पर देसी घी के दो टीन (कनस्तर) लेने वाले अपने पीए को नौकरी से हटा दिया, जबकि कनस्तर देने वाले असिस्टेंट इंजीनियर संजोग शर्मा को निलंबित कर दिया। दरअसल, डॉ. कमल गुप्ता को गणतंत्र दिवस पर गुरुग्राम में ध्वज फहराना था। 25 की रात को ही वह गुरुग्राम पहुंच गए। इस दौरान उनके पीए संजीव सरोहा ने सहायक अभियंता संजोग शर्मा से देसी घी के दो कनस्तर मंगवाकर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मंत्री के काफिले की एक गाड़ी में रखवा दिए। इसकी सूचना किसी ने गुरुग्राम की मीडिया को दे दी और मंत्री तक भी जानकारी पहुंच गई। उन्होंने पीए को फटकारा और घी के कनस्तर वापस करवा दिए। बाद में संजीव को नौकरी से हटा दिया। 26 जनवरी को छुट्टी वाले दिन ही विभाग के प्रमुख विकास गुप्ता ने अभियंता के निलंबन के आदेश भी दे दिए।
विज्ञापन

....इसलिए था मंत्री का विश्वासपात्रडा. कमल गुप्ता ने बताया कि संजीव उनके साथ काफी सालों से जुड़ा हुआ था। छह साल पहले किसी ने उनको चांदी का एक सिक्का दिया था। संजीव ने इसकी जानकारी उसे दी थी जिसके बाद सिक्का वापस करा दिया था। इसके बाद उनका संजीव पर विश्वास बढ़ गया था। इसी कारण उसे पीए भी बनाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें