फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार का गुणगान करने चंडीगढ़ पहुंचे रुडी, गिनाई उपलब्धियां

Fri, 27 May 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मंत्री रजीव प्रताप रुडी चंडीगढ़ दौरे पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी चंडीगढ़ दौरे पर आए तो यहां उन्होंने मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर खूब उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा किअगले मानसून सत्र में जीएसटी बिल पास हो सकता है। जीएसटी के लागू होने से देश की शक्ल बदल जाएगी। जीडीपी काफी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस के विरोध करने के सवाल पर जबाव दिया कि उनके पास संसदीय कार्य राज्य मंत्री का भी चार्ज है ऐसे में उनके प्रतिपक्ष के कई नेताओं से भी बात होती रहती है उनका कहना है कि कांग्रेस में कुछ सीनियर नेताओं को छोड़कर अधिकतर जीएसटी को पास करवाने के समर्थन में है ।

उन्होंने कहा कि जीएसटी को लाने की शुरूवात कांग्रेस ने ही की थी इसके बावजूद उन्होंने जीएसटी बिल पास करवाने के लिए उनकी सरकार कांग्रेस पार्टी से बात कर रही है। उन्होंने बताया कि काले धन के खिलाफ सरकार ने कानून भी बनाया है। रुडी ने प्रैसवार्ता में कहा कि हाल ही में पाचं राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत 11 से बढ़कर 30 हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की कामयाबी के खिलाफ सभी दल इकट्ठे होकर विकास का रथ रोकना चाहती है लेकिन मोदी रथ को बढ़ाना चाहते है। रुडी ने कहा कि दो साल के मोदी सरकार के कार्यकाल में एक भी भष्ट्राचार का आरोप नहीं लगा है उनका कहना है कि आगे भी ऐसा जारी रहेगा।

चंडीगढ़ से लगाव रहा है मेरा
केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने बताया कि शहर से उनका विशेष लगाव रहा है क्योंकि उनके राजनीति केरियर की शुरूवात चंडीगढ़ से हुई है। वह जीसीएम-11 के अध्यक्ष के साथ साथ पीयू की स्टूडेंट काउंसिल के महासचिव के पद पर रह चुके हैं। रुडी ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन उनक साथ छात्र जीवन में रहे जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के साथ उनका काफी लगाव रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

दो साल की उपब्धियों में चंडीगढ़ के लिए सिर्फ स्मार्ट सिटी की घोषणा

मंत्री रजीव प्रताप रुडी चंडीगढ़ दौरे पर - फोटो : अमर उजाला
प्रैसवार्ता में केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी के अलावा केंद्रीय मंत्री विषणु देओ साई, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, सांसद किरण खेर, मेयर अरुण सूद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने भी भाग लिया।

प्रैसवार्ता में सरकार की दो साल की उपब्धियों को बताते हुए सिर्फ शहर के लिए स्मार्ट सिटी की घोषणा को ही बताया गया जबकि शहर के और किसी कार्य को नहीं छूआ गया जबकि शहरवासी यह भी जानना चाहते है कि चंडीगढ़ में दो साल के कार्यकाल में क्या क्या हुए।

केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि यह शहर में पहले से स्मार्ट था लेकिन सरकारी तौर पर इसकी घोषणा स्मार्ट सिटी की पहली सूची में नहीं हुई। दूसरी फास्ट ट्रेक सिटी में नाम आने के लिए उन्होंने इसका क्रेडिट सांसद किरण खेर को दिया।

उन्होंने कहा कि सांसद किरण खेर इसके लिए निरंतर शहरी विकास मंत्रालय के संपर्क में रही है। भाजपा पार्षद सतीश कैंथ पर दर्ज हुए धोखाधड़ी के मामले के सवाल के जबाव में रूड़ी ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें